What happened in year 2020:- साल 2020 में कई ऐसे इन्सिडन्ट और चीजें हुई हैं जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। साल के हर महीने में कुछ न कुछ होता रहा है। इस लेख में हम आपको वही बताने वालें हैं।
What Happened in year 2020 – साल 2020 के मुख्य आकर्षण

- January 2020
भारत में सबसे सर्द महीनों में से एक, जनवरी में साल की शुरुआत गर्मजोशी से हुई, लेकिन महीना गुजरते-गुजरते ये गर्मजोशी गरमा-गरमी में तब्दील हो गई और देश ने शाहीन बाग में महिलाओं के नेतृत्व में CAA-NRC के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन देखा जो धीरे धीरे पूरे भारत शहरों में फैल गया।
- February 2020
बसंती बयार वाले इस महीने का मिजाज मौसम से बिल्कुल विपरीत रहा। फरवरी में जहां एक ओर देश ने ‘नमस्ते ट्रंप’ से अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया तो वहीं CAA-NRC के खिलाफ जारी आंदोलन को कुछ अराजक तत्वों के द्वारा सांप्रदायिक करने की कोशिश की गयी जिसकी वजह से राजधानी दिल्ली की सड़कें हंगामे से भर उठीं।
- March 2020
इसी महीने भारत में वो डरावना पल आया, जिसने पूरे साल को दहशत से भर दिया। आप बिल्कुल सही अंदाजा लगा रहे हैं। इसी महीने कोरोना की दस्तक हुई और हम घरों में कैद हो गए। जनता कप, ताली-थाली और 21 दिन के लॉकडाउन की शुरुआत इसी महीने हुई। और पूरी दुनिया मानो जैसे चलती हुई थम गयी।
- April 2020
ये वो महीना था, जिसने हमारी जिंदगी बदल डाली। हम कोरोना के साथ जिंदगी जीना सीखने लगे, वर्क फ्रॉम होम, घर पर गोलगप्पे, मोमोज और डालगोना कॉफी बनाना सीखा, सैनिटाइजेशन की नई आदतें सीखी। इस महीने हमने प्रवासी मजदूरों का दर्द भी देखा, जिनकी घर वापसी की चाहत और कोरोना के चलते बेबसी की तस्वीरों ने हमारी आंखें भी नम कर दीं। सरकार की मज़दूरों की तरफ बेरुखी भरी नाकामी भी देखीं। इसी महीने इरफान खान के समय चले जाने का दर्द भी अप्रैल ने दिया।
- May 2020
2020 के इस दर्दनाक साल की सबसे दर्द भरी तस्वीरें इसी महीने में देखने को मिली। इस महीने हमने रोटी की तलाश में ट्रेन से कटते 40 मजदूरों की तस्वीर देखी। उत्तर भारत में टिड्डियों का हमला देखा, विशारवापट्टनम गैस कांड, कपड़े रखने की ट्रॉली पर प्रवासी मजदूर मां के बच्चे का सफर देखा। पिता को साइकल पर बैठाकर 1200 किमी सफर करने वाली ज्योति का साहस देखा। इसी महीने में हमने नायकों-महानायकों की भीड़ में सोनू सूद को मसीहा बनते भी देखा।
- June 2020
इस महीने की शुरुआत ने सुशांत को हमसे छीन लिया। करीब दो महीने घरों में बंद रहने के बाद जून में ही अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इसी महीने कृषि अध्यादेशों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।
- July 2020
अनलॉक के बाद हमने नई दुनिया, नई गाइडलाइन और कोरोना की पाबंदियों में जिंदगी को पहले की तरह जीना सीखा। जुलाई में ही लद्दारव में चीन सीमा पर विवाद गहराया। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख़ के डरावने आंकड़े तक पहुंची।
- August 2020
ये महीना हादसों के नाम रहा। केरल में एयर इंडिया का 191 यात्रियों से भरा विमान क्रैश हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। केरल के ही इडुकी में लैंडस्लाइड से 53 लोग दुनिया से रुखसत हो गए और आंध्र प्रदेश में कोरोना हॉस्पिटल में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई।
- September 2020
कोरोना काल में यूपी के हाथरस में हुए वीभत्स रेपकांड ने पूरे देश को हिला दिया। इसी महीने बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों का नाम ड्रग केस से जुड़ा। सितंबर में ही पहली बार स्टेडियम में बिना दर्शकों की मौजूदगी के IPL का सफल आयोजन हुआ और कोरोनाकाल में रुके हुए क्रिकेट को फिर से रफ्तार मिल गई।
- October 2020
इस महीने देश की सबसे बड़ी सियासी हलचल हुई और बिहार की जनता ने ना-ना करते हुए भी जदयू-बीजेपी गठबंधन को सत्ता सौंप दी। सितंबर का हाथरस कांड अक्टूबर की सियासत पर छाया रहा। इसी महीने एक उपलब्धि देश के नाम हुई, समुद्र तल से दस हजार फीट की ऊंचाई पर विश्व की सबसे लंबी (9.2 किमी) अटल टनल का उद्घाटन हुआ।
- November 2020
पूरी दुनिया ने कोरोना के ख़ौफ़ में जीते हुए एक साल गुजार दिया। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एकजुट होकर राजधानी के कई बॉर्डर जाम कर दिए। अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इसी महीने बना।
- December 2020
साल का अंत, वो भी ऐसे साल का जब उसके बीत जाने का इंतजार हर साल के मुकाबले कहीं ज्यादा शिद्दत से किया गया, लेकिन इस साल ने जाते-जाते कुछ अच्छे पल भी दिए। कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हुआ। भारत के नए संसद भवन का शिलान्यास हुआ, जिसकी बिलकुल ज़रूरत नहीं थी । हालांकि संसद से कुछ दूरी पर बैठे किसानों का आंदोलन इस महीने में भी जारी रहा।
ये भी पढ़ें- Difference Between Life and Health Insurance हिन्दी में
तो आजका ये लेख What happened in year 2020 गुज़रे हुए साल की कुछ यादें थी। इसी तरह की ख़बरें और लेख के लिए वेबसाइट को फ़ोलो करें।