Saturday, September 30, 2023
HomeLatestUpdatesWhatsapp 2022 Upcoming Features - आने वाला है मजेदार फीचर्स

Whatsapp 2022 Upcoming Features – आने वाला है मजेदार फीचर्स

WhatsApp Upcoming Features: वॉट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय चैटिंग एप है। कंपनी लगातार नए-नए अपडेट्स देकर यूजर्स को फीसर्च दे रही हैं। इस साल वॉट्सएप में कई नए फीचर्स आए हैं। अब एप पर जरिए यूपीआई, वीडियो-ऑडियो कॉल आदि कई सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। नए साल 2022 में मेटा की स्वामित्व वाली कंपनी ढेर सारे नए फीचर्स पेश कर सकती है। आइए जानते हैं कौन से फीचर्स रोल आउट हो सकते हैं।

Whatsapp 2022 Upcoming Features

1. नोटिफिकेशन रिपीट फीचर

टेलीग्राम एप में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो फिलहाल वॉट्सएप में नहीं है। रिपीट नोटिफिकेशन का इस्तेमाल कुछ खास चैट्स के लिए कर सकते हैं। जिससे नोटिफिकेशन्स निर्धारित समय पर मिल जाएं। जिससे यूजर का कोई भी मैसेज मिस नहीं हो पाएगा।

2. वॉट्सएप पे बटन पर बदलाव

वॉट्सएप ने इस साल यूपीआई सर्विस शुरू की है। इस फीचर का नाम वॉट्सएप पे है। ये फीचर अच्छा है, लेकिन इसका बटन जिस जगह है। वहां चैट पर मीडिया फाइल्स अपलोड करने का भी बटन होता था। उस जगह वॉट्सएप पे का विकल्प आने से यूजर्स कई बार अटैच बटन समझकर पे पर क्लिक कर देते हैं।

3. अकाउंट ऑटो डिलीट

टेलीग्राम में एक फीचर है। जिसमें यूजर्स अपने अकाउंट पर सेल्फ डिस्ट्रक्ट टाइमर लगा सकते हैं। जिसके हिसाब से एप पर यूजर का अकाउंट ऑटोमैटिक डिलीट हो जाता है। अगर किसी ने तीन महीने का टाइम लिमिट लगाया है। उसके बाद अकाउंट खुद 3 माह बाद डिलीट हो जाएगा।

4. चैट्स थीम सपोर्ट

वॉट्सएप यूजर्स अपनी चैट्स को पसंद से कस्टमाइज कर सकते हैं। हालांकि इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह थीम सपोर्ट नहीं है। वॉट्सएप यूजर्स को उम्मीद है कि जल्द उन्हें भी यह सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

STAY CONNECTED

2,592FansLike
1,025FollowersFollow
1,540FollowersFollow
10,502SubscribersSubscribe